Official Updates
Applications Open

किसी भी बैंक का बंद खाता चालू कैसे करें 1 घंटे में आवेदन & जरूरी डॉक्यूमेंट

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 13 May 2024
किसी भी बैंक का बंद खाता चालू कैसे करें 1 घंटे में आवेदन & जरूरी डॉक्यूमेंट

दोस्तों, नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है किसी भी बैंक में आपका खाता खुला हुआ है खाता खुलवाए हुए 2 साल 4 साल 5 साल 10 साल यहां तक 15 साल भी हो गए हैं और उसे खाता को पुन चालू करवाना चाहते हैं तो उसके लिए क्या पूरा प्रोस...



दोस्तों, नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है किसी भी बैंक में आपका खाता खुला हुआ है खाता खुलवाए हुए 2 साल 4 साल 5 साल 10 साल यहां तक 15 साल भी हो गए हैं और  उसे खाता को पुन चालू करवाना चाहते हैं तो उसके लिए क्या पूरा प्रोसेस होने वाला है जैसे कि आवेदन कैसे लिखना है खाता को चालू करने के लिए खाता चालू करने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे कितने दिनों में बंद खाता चालू कर दिया जाता है इन तमाम बातों की जानकारी नीचे बताई गई है पोस्ट को ध्यान से पढ़िए समझिए और अपने बांड खाते को चालू करवा लीजिए

बैंक खाता बंद होने के कारण

  •  बैंक खाते से लंबे समय तक लेनदेन नहीं करने पर 
  • बैंक खाते में गलत लेनदेन के कारण 
  • अकाउंट में पैसा नहीं होना 
  • अपने बैंक खाते से लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर

किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में या फिर  कॉमन सर्विस पॉइंट यानी CSP में ज्यादातर लोग अपना खाता खुलवाते हैं आपका खाता CSP में खुला है तो उसके लिए खाते को कैसे चालू करवाएंगे थोड़ा सा अलग प्रोसेस होता है और अगर आपका खाता किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में खुला हुआ है तो उसके लिए थोड़ा सा अलग प्रोसेस रहता है दोनों के बारे में नीचे बताया गया है


आपका बैंक खाता कॉमन सर्विस पॉइंट यानी CSP में खुला हुआ है उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  1. आवेदन (आवेदन कैसे लिखना है नीचे बताया गया है) 
  2. आधार कार्ड की फोटो-कॉपी 
  3. पैन कार्ड की फोटो-कॉपी
  4. KYC फॉर्म (जिस बैंक का खाता है उसे बैंक का)  
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 4 पीस बैंक 
  6. पासबुक (जिस बैंक में आप खाता खुलवाए थे उसे बैंक का) 
  7. आपके बैंक खाते में काम से कम ₹2000 जमा करने होंगे
  8. KYC फॉर्म CSP सेंटर में ही मिलेगा जितने भी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी या फिर आवेदन खाता चालू करने में लगाएंगे सभी पर सीएसपी संचालक का मोरह और हस्ताक्षर करके उसे बैंक के हेड ब्रांच में जाकर जमा करना पड़ता है


आपका बैंक खाता किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में खुला है तो उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
  1. आवेदन (आवेदन कैसे लिखना है नीचे बताया गया है) 
  2. आधार कार्ड की फोटो-कॉपी 
  3. पैन कार्ड की फोटो-कॉपी
  4. KYC फॉर्म (जिस बैंक का खाता है उसे बैंक का)  
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 4 पीस बैंक 
  6. पासबुक (जिस बैंक में आप खाता खुलवाए थे उसे बैंक का) 
  7. आपके बैंक खाते में काम से कम ₹2000 जमा करने होंगे

इन सभी बैंकों का बंद खाता चालू करवा सकते हैं 

  • यूको बैंक 
  • बैंक ऑफ़ बरोदा
  • यूनियन बैंक 
  • केनरा बैंक 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • इलाहाबाद बैंक 
  • भारतीय स्टेट बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक,आदि

डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद कितने दिनों में खाता चालू होगा 

केवाईसी फॉर्म के साथ आवेदन एवं उन सभी डाक्यूमेंट्स को जब आप हेड ब्रांच में जाकर जमा करते हैं तो आपको 24 घंटे के भीतर अगर भीड़ कम रहता है तब या फिर ज्यादा अमीर होने के कारण 7 से 15 दिनों के भीतर आपके खाते चालू कर दिए जाते हैं फिर भी आपका अकाउंट चालू नहीं किया जाता है तो लगातार आप बैंक जाकर रिक्वेस्ट करेंगे

Account Open Applicatin In Hindi

सेवा में, 
       श्रीमान बैंक शाखा प्रबंधक महोदय 
        बैंक का नाम .............................
दिनांक - 01-01-2024 
विषय -  बंद खाता चालू करवाने के संबंध में 
महोदय 
          निवेदन है कि मैं सुमित कुमार आपके बैंक का खाताधारक हूं आपके बैंक में मेरा बचत खाता है जिसका खाता संख्या XXXXXXXXXX एवं IFSC कोड SBINXXXXX है मैं अपने व्यक्तिगत कारण से लंबे समय तक अकाउंट में लेनदेन नहीं कर सका शायद इसी कारण मेरा खाता बंद हो गया अब मैं अपने बैंक खाते को पुनः चालू करवाना चाहता हूं 

अतः श्रीमान सिंह नम्र निवेदन है कि मेरे अकाउंट को जल्द से जल्द चालू करने की कृपा प्रदान करें 
ताकि मैं अपने अकाउंट से पैसे की लेनदेन कर सकूं 

                                       आपका विश्वासी 
                                       खाताधारी का नाम................
                                       खाता संख्या.........................
                                       IFSC कोड..........................
                                       मोबाइल नंबर.......................
                                       पता......................................
                                       हस्ताक्षर.................................

एटीएम कब कैसे लें

जब आपका खाता चालू हो गया अकाउंट स्टेटस एक्टिव है उसके बाद आप हेड ब्रांच जाकर एटीएम के लिए अप्लाई कर सकते हैं एटीएम अप्लाई करने के लिए उसे बैंक का एटीएम फॉर्म आता है उसको भरकर हेड ब्रांच में जमा कर एटीएम के लिए आवेदन दे सकते हैं 7 से 15 दिनों के भीतर आपके दिए गए एड्रेस पर एटीएम कार्ड आ जाता है या फिर बैंक में एटीएम मौजूद है तो आपके हाथों-हाथ एटीएम प्रोवाइड कर दिया जाता है

किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More