Gap का मतलब (अंतर, खाली समय, या बीच मे ब्रेक) - पढ़ाई के दौरान होने वाले Gap यानी पढ़ाई लगातार कर रहे थे बीच में 1 साल 2 साल या कई साल छोड़कर दोबारा फिर से पढ़ाई शुरू किया ! Certificate का मतलब होता है किसी व्यक्ति या कि...
Gap का मतलब (अंतर, खाली समय, या बीच मे ब्रेक) - पढ़ाई के दौरान होने वाले Gap यानी पढ़ाई लगातार कर रहे थे बीच में 1 साल 2 साल या कई साल छोड़कर दोबारा फिर से पढ़ाई शुरू किया !
Certificate का मतलब होता है किसी व्यक्ति या किसी बात की जानकारी को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज !
Gap Certificate : यह एक प्रकार का शपथ पत्र (हलफनामा) जिसको अंग्रेजी में Affidavit होता है !
विद्यार्थी को पढ़ाई के बीच एक साल या उससे अधिक का गैप हो गया हो अब वह किसी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेना चाहता है तो कई संस्था के द्वारा गैप सर्टिफिकेट मांगा जाता है !
इसमें विद्यार्थी यह बताता है कि उसकी पढ़ाई क्यों रुक गया यानी गैप हो गया और उसका मूल कारण क्या था !
इसे Notary के द्वारा सत्यापित करके जमा करने के लिए बोला जाता है !
गैप सर्टिफिकेट और गैप एफिडेविट में अंतर कुछ नहीं है दोनों एक ही होता है
गैप सर्टिफिकेट आपको जहां पर मांगा गया उसे संस्थान द्वारा कोई ऐसा फॉर्मेट तो जारी नहीं किया गया है पहले यह पता लगा लेंगे अगर उसे संस्थान द्वारा फॉर्मेट होगा तो इस फॉर्मेट पर आप नोटरी के माध्यम से गैप सर्टिफिकेट बनवा लेंगे अगर कोई ऐसा फॉर्मेट जारी नहीं हुआ है तो ऐसी स्थिति में डायरेक्ट नोटरी के पास जाएंगे और स्टांप पेपर पर नोटरी आपको बना कर देंगे !
Gap Certificate बनवाने में लगने वाले Documents
- आधार कार्ड
- पिछले कक्षा का मार्कशीट
- अंतिम शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज (फोटो यदि मांगा गया हो)
- गैप होने का वास्तविक कारण
- स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी द्वारा जारी Gap Certificate Format (यदि उपलब्ध हो)
Gap Certificate कैसे बनाएं ?
उपयुक्त बताए गए डॉक्यूमेंट को लेकर अपने जिला के कोर्ट या अनुमंडल कोर्ट में किसी वकील के पास जाएंगे वहां पर बोलेंगे कि मुझे नोटरी के द्वारा गैप सर्टिफिकेट बनवाना है एक से दो घंटे के भीतर वकील आपको गैप सर्टिफिकेट बना कर दे देंगे !
Gap Certificate बनाने में कितना पैसा लगता है
स्टांप पेपर की कीमत एफिडेविट टाइपिंग शुल्क नोटरी का शुल्क एवं अन्य शुल्क अगर ऑनलाइन सेवा ली गई है तो ऑनलाइन शुल्क
गैप सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कहां-कहां होता है
- School/College/University Admission
- Professional Cource
- Admission Counseling
- Scholarship
- Jobs / Employment
- Visa / Study Abroad
दोस्तों: उम्मीद करते हैं कि आपको यह मेरी आर्टिकल बहुत अच्छी लगी होगी फिर भी कोई सवाल है तो जरूर हमें कमेंट कीजिए !
Thanks