Official Updates
Applications Open

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 10 लाख ऑनलाइन Apply कैसे करें 5 लाख माफ

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 3 Mar 2026
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 10 लाख ऑनलाइन Apply कैसे करें 5 लाख माफ

10 lakh udyami yojana 2026 : बिहार राज्य के युवा/युवतियों को उद्योग स्थापित करने में अभिरूची पैदा करने तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अन...

10 lakh udyami yojana 2026 : बिहार राज्य के युवा/युवतियों को उद्योग स्थापित करने में अभिरूची पैदा करने तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एवं युवा उद्यमी योजना तथा वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना लागू की गयी है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जो राज्य में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना और रोजगा के अवसरों में वृद्धि को समर्पित है। उद्योगों की स्थापना हेतु बैंकों से ऋण प्राप्त करने में कोलेटरल सिक्योरिटी और मार्जि न मनी के समस्या का निराकरण इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

इस योजना के अंतर्गत संबंधित प्रक्षेत्र के युवा/युवतियों को कुल परियोजना लागत (प्रति इकाई) के रूप में अधिकतम 10 लाख रूपये का 50 प्रतिशत (अधिकतम पाँच लाख रूपये) विशेष प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत अनुदान/सब्सिडी तथा 50 प्रतिशत (अधिकतम पाँच लाख रूपये) ब्याज मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। 

केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के अन्तर्गत अन्य प्रावधानों के साथ ऋण पर एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लाभुकों के प्रशिक्षण एवं परियोजना अनुश्रवण समिति की सहायता के लिए प्रति इकाई 25 हजार रूपये की दर से व्यय किये जाने का प्रावधान है। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार स्टार्ट-अप फंड ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

10th Lakh Udyami Yojana 2026 : Required Documents

  1. आधार कार्ड 
  2. वोटर कार्ड 
  3. बैंक पासबुक 
  4. जाति प्रमाण पत्र 
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. निवास प्रमाण पत्र 
  7. मैट्रिक मार्कशीट 
  8. इंटरमीडिएट मार्कशीट 
  9. हस्ताक्षर 
  10. आधार लिंक मोबाइल नंबर 
  11. लाइव फोटो
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके चेक करें

मतदाता प्रमाण पत्र संख्या क्या होता है 

नीचे ध्यान से इमेज को देखिए जिस तरीके से आधार कार्ड में आधार नंबर होता है उसी तरीके से आपके पास जो वोटर कार्ड है जिसको पहचान पत्र भी बोलते हैं उसमें जो नंबर होता है उसी को मतदाता प्रमाण पत्र संख्या कहा जाता है
वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत आवेदन के लिये ऑनलाईन पोर्टल दिनांक-25.02.2026 को अपराह्न 03.00 बजे से दिनांक-15.03.2026 के अपराह्न 05.00 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करें।

JPG/JPEG Resize

10th Lakh Udyami Yojana 2026 Apply

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 
  • उसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, लिंग, आधार लिंक मोबाइल नंबर, मतदाता प्रमाण पत्र संख्या, नया पासवर्ड बनाकर सभी जानकारी को सही से भर के ओटीपी को वेरीफाई करके रजिस्टर्ड कर ले !
  • जो मोबाइल नंबर देकर रजिस्टर्ड किए हैं इस मोबाइल नंबर से फिर लॉगिन करें !
  • लोगिन करने के बाद बाकी जानकारी को भरें जो भी दस्तावेज माँगा गया है उसको सही से अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें 
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद जो रिसीविंग निकालेगा उसको अपने पास जरूर रख ले

Important Link

Online Apply
https://udyamiuser.bihar.gov.in/login

परियोजनाओं की सूची / DPR

Offical Website

Thanks

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More