दोस्तों, नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है CLC का प्रथम प्रति खो गया है, पानी में भीगकर गल गया है, जल गया या फट गया है ऐसे में कॉलेज से द्वितीय प्रति CLC कैसे निकालेंगे CLC निकालने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे,...
दोस्तों, नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है CLC का प्रथम प्रति खो गया है, पानी में भीगकर गल गया है, जल गया या फट गया है ऐसे में कॉलेज से द्वितीय प्रति CLC कैसे निकालेंगे CLC निकालने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे, कैसे डॉक्यूमेंट को तैयार करेंगे, कॉलेज से CLC निकालने का पूरा प्रोसेस क्या होगा कब तक द्वितीय प्रति CLC आपको मिल जाएगा तमाम बातों की जानकारी बताई गई है
सीएलसी निकालने में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
- आवेदन लिखना - STEP - 1
- एफिडेविट / शपथ पत्र बनवाना - STEP - 2
- कॉलेज फॉर्म भरना - STEP - 3
- रसीद कटवाना - STEP - 4
- CLC मिलना - STEP - 5
अगर आप आवेदन में यह लिखते हैं कि आपका CLC खो गया या फिर चोरी हो गया तब आपके नजदीकी थाना में आवेदन देकर F.I.R दर्ज करना होगा उसके बाद जो F.I.R कॉपी आपको मिलेगा उसकी फोटो कॉपी आपको इसके साथ कॉलेज में जमा करना पड़ेगा अन्यथा आवेदन में यह लिखते हैं कि आपका CLC पानी में भी के गल गया, आग में जल गया तब आपको फिर F.I.R कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी
STEP - 1
आवेदन लिखना - द्वितीय प्रति CLC निकालने के लिए आवेदन लिखना पड़ता है नीचे दिए गए वीडियो को देखकर या फिर नीचे पोस्ट लिखा गया है उसको देखकर आवेदन लिख सकते हैं
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
R.C.S कॉलेज मंझौल, बेगूसराय
विषय - महाविद्यालय प्रमाण पत्र (CLC) की द्वितीय प्रति प्राप्त करने के संबंध में
महाशय - सविनय निवेदन है कि वर्ष 2022 में आपके महाविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण किया हूं मैं आपके महाविद्यालय से महाविद्यालय प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्राप्त कर लिया था लेकिन वह प्रमाण पत्र पानी में भी कर गल गया
मैं द्वितीय प्रति प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है
अतः श्रीमान से नम्र निवेदन है कि मुझे महाविद्यालय प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति देने की कृपा प्रदान करें इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा
आपका विश्वासी
नाम ..................................
पता ....................................
मोबाइल नंबर..........................
STEP - 2
एफिडेविट / शपथ पत्र बनवाना - एफिडेविट जिसको शपथ पत्र भी कहा जाता है उसे आप अपने अनुमंडल कोर्ट में जाकर बनवा सकते हैं अनुमंडल कोर्ट में जाने के बाद आप जो आवेदन लिखे होंगे वह आवेदन और अपना आधार कार्ड किसी वकील को दिखाएंगे और बताएंगे मुझे द्वितीय प्रति CLC निकलवाना है उसके लिए मुझे SDO का एफिडेविट बनाकर दीजिए समय को देखते हुए जो वकील का फीस होगा वह आपसे लेंगे उसके बाद शाम तक या फिर कल आपको एफिडेविट बनवा के दे देंगे एफिडेविट बनाते समय आवेदक का होना जरूरी है क्योंकि उसे पर उसका हस्ताक्षर होता है कुछ डाउट होगा तो आप वकील से पूछ सकते हैं
समझने में दिक्कत हो रही है तो नीचे दिए गए वीडियो को देख लीजिए
STEP - 3
कॉलेज फॉर्म भरना - जिस कॉलेज से द्वितीय प्रति CLC निकलेंगे उसी कॉलेज के द्वारा एक फॉर्म दिया जाएगा नीचे इमेज में देख सकते हैं उसे फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, रोल कोड, वर्ग सभी जानकारी को सही-सही भरेंगे एवं उसे फॉर्म का जो भी चार्ज होगा वह जमा करना पड़ेगा
STEP - 4
रसीद कटवाना - उसे कॉलेज में आपका कोई बकाया शुल्क होगा तो बकाया शुल्क जोड़ा जाएगा अगर बताया सुनकर नहीं होगा तो नहीं जोड़ा जाएगा सिर्फ आपको सीएनसी का जो चार्ज होगा वही आपसे लिया जाएगा
STEP - 5CLC मिलना - आवेदन, एफिडेविट, आधार कार्ड, कॉलेज फॉर्म एवं पेमेंट रसीद के साथ सभी डाक्यूमेंट्स को एक साथ पीना करके प्रिंसिपल का सर को जमा करेंगे उसके पश्चात आपको द्वितीय प्रति CLC दे दिया जाता है
इस तरीके से द्वितीय प्रति CLC निकाल सकते हैं
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा