60,000 से कम का आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? दोस्तों इस पोस्ट में आपको बताया क्या है बहुत सारे सरकारी ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ लेने के लिए 60,000 से कम का आय प्रमाण पत्र मांगा जाता है इसमें आपको बारीकी से बताया गया है 60,000 से काम का आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएंगे उसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप ऊपर से नीचे पूरा पोस्ट को पढ़ लीजिए समझ में आ जाएगा !
60,000 से कम का आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
पहला तरीका
ऑनलाइन अप्लाई करते समय आवेदन का उद्देश्य वाले क्षेत्र में वही जानकारी भरना है जिसके लिए आप 60,000 से नीचे का आय प्रमाण पत्र बना रहे हैं जैसे की !
आवेदन का उद्देश्य - विधवा पेंशन के लिए !
इसमें आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी एक साथ मर्ज करके अपलोड करना होगा !
दूसरा तरीका
जिस उद्देश्य से 60,000 से काम का आय प्रमाण पत्र बना रहे हैं वही उद्देश्य लिख देंगे उसके साथ जब डॉक्यूमेंट को अपलोड करेंगे तब आधार कार्ड के साथ नीचे दिए गए आवेदन लिखकर मुखिया के द्वारा वेरीफाई करवा के अपलोड करेंगे !
जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी !
- मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी ( विधवा पेंशन मिलने के उद्देश्य से )
- बीपीएल सूची की फोटोकॉपी ( बीपीएल सूची का फोटो नीचे देख सकते हैं )
- जिस उद्देश्य से बना रहे हैं उसे उद्देश्य से संबंधित डॉक्यूमेंट !
आधार कार्ड की फोटो कॉपी के नीचे लिखे आवेदन
प्रमाणित किया जाता है कि रीता देवी पति राम कुमार राय वार्ड नंबर 01 ग्राम नलकोरी पोस्ट दादरी प्रखंड दादरी जिला बेगुसराय का स्थाई निवासी है जो गरीबी रेखा से आते हैं इनका वार्षिक आय ₹60000 से कम है अतः उपयुक्त बातों को ध्यान में रखते हुए इनका ₹60000 से काम का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाए !
आधार कार्ड के फोटो कॉपी जो होगा उसके नीचे इस तरीके से आवेदन लिखकर और आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटो भी चिपक कर फोटो पर एवं आवेदन के नीचे मुखिया से हस्ताक्षर मोरह करवा के ऑनलाइन अपलोड करना है !
कैसे ऑनलाइन अप्लाई करना है डॉक्यूमेंट को कैसे अपलोड करेंगे उसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दिए गए वीडियो में बताई गई है एक बार वीडियो को भी पूरा देख लीजिए !
Important link
Certificate download 👇
https://swcs.bihar.gov.in/RtpsReportView/certificate_download.jsp
Online Apply 👇
https://serviceonline.bihar.gov.in/
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !