Annexure F क्या होता है
Annexure F कैसे भरें
- यहां आप बताइए कि पासपोर्ट कब और कैसे खोया/क्षतिग्रस्त हुआ, एफआईआर कब और किस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई और इससे पहले कितने पासपोर्ट खो चुके हैं/क्षतिग्रस्त हो चुके हैं? Example - मेरा पासपोर्ट 10 अप्रैल 2026 को यात्रा करने के दौरान खो गया जिसका एफआईआर दर्ज 10 अप्रैल 2026 को पहले पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया !
- यहां आप बताइए कि क्या आपने खोए/क्षतिग्रस्त पासपोर्ट पर यात्रा की थी, अगर किया था तो फ्लाइट नंबर, डेट इंडिया में एंट्री किस एयरपोर्ट से हुई अगर यात्रा नहीं किए हैं तो No लिखेंगे !
- इसमें पूछा जाता है आपने किसी प्रकार की यात्रा भत्ता/कार्यकारी कर्मचारी भत्ता लिया है और यदि हां, तो उसका विवरण दीजिए? TR Concessions - Transfer of Residence Concession, FT Allowance - Foreign Travel Releted Allowance अधिकतर लोगों के लिए जवाब - No
- यह केवल NRI या विदेश में रहने वाले लोगों के लिए है जो लोग विदेश में रहते हैं उनको यह भरना है जैसे की Country Name ................कितने दिनों से रह रहे हैं, from - To, Passport के वो पेज जिन पर Arrival/Departure Stamps है अगर आप इंडिया में रहते हैं तो Not Applicable लिखे !
- इसमें पूछा जाता है कि पासपोर्ट पर किसी प्रकार का Objection था या नहीं अगर कोई Objection नहीं था तो No लिखें !
- यह Deportation से संबंधित है अगर आपको कभी Government पर Deport नहीं किया गया है तो यहां No लिखें !
Last Point
एक Declaration देना होता है कि आगे दी गई जानकारी आपके सर्वोत्तम ज्ञान और विश्वास के अनुसार सही है इसके बाद नीचे Date डालें और अपना सिग्नेचर करें !
जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखना है
- पासपोर्ट खो गया है तो सर्वप्रथम नजदीकी Police Station में FIR जरूर करवा ले क्योंकि पासपोर्ट खोने का एक Proof होता है जब आप नया पासपोर्ट अप्लाई करेंगे उसे समय आपको वही FIR कॉपी लगेंगे !
- Annexure F फॉर्म भरते समय हमेशा सही जानकारी भरे, गलत गलत जानकारी भरने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है
- फार्म पर वैसे ही सिग्नेचर करें जो जैसे Passport Application में किया होगा !
- अप्लाई करते समय Lost Passport Option Select करके अप्लाई करें !
नया पासपोर्ट बनवाने में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
- FIR Copy
- Address Proof
- Identify Proof
- Date of Birth Proof
- Old Passport Copy (यदि उपलब्ध हो)