Official Updates
Applications Open

BSEB 10th & 12th ओरिजिनल सर्टिफिकेट में सुधार कैसे करें,आवेदन लिखना,शपथ पत्र,पूरी जानकारी

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 20 Aug 2026
BSEB 10th & 12th ओरिजिनल सर्टिफिकेट में सुधार कैसे करें,आवेदन लिखना,शपथ पत्र,पूरी जानकारी

Bseb Certificate Correction : दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित स्कूलों व कॉलेज से किसी भी साल अपने मैट्रिक या फिर इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया है और आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट मार्कशीट, मूल प्रम...

Bseb Certificate Correction : दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित स्कूलों व कॉलेज से किसी भी साल अपने मैट्रिक या फिर इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किया है और आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन (औपबंधिक प्रमाण पत्र), एडमिट कार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि में नाम, माता-पिता का नाम, फोटो दूसरा का लगा हुआ है, जाती कैटेगरी,  स्कूल व कॉलेज के नाम में गलती आदि में किसी प्रकार की कोई गलती है तो उसे नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय जाकर सुधार कैसे करवाएंगे !

सुधार करवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है, आवेदन कैसे लिखना है, शपथ पत्र यानी एफिडेविट कैसे बनवाना है, उसमें क्या-क्या सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स लगने वाले हैं, कब तक सुधार करके आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट मिल जाता है उसके बारे में विस्तार से नीचे इस पोस्ट में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है !

दोस्तों, बहुत सारे छात्रों के मन में यह सवाल है मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट दोनों सर्टिफिकेट में गलती है दोनों को सुधार करवाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय जाते हैं तो उसके लिए एक ही आवेदन और एक ही एफिडेविट लगेगा तो ऐसा बात बिल्कुल नहीं है अगर आप मैट्रिक सर्टिफिकेट में सुधार करवाते हैं तो उसके लिए अलग आवेदन और अलग-अलग एफिडेविट करवाना पड़ेगा उसके बाद अगर इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट सुधार करवाते हैं तो उसके लिए अलग आवेदन और अलग-अलग एफिडेविट की जरूरत पड़ती है !

सुधार होने के बाद जो आपको ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाय पोस्ट घर पर आता है उसमें सर्टिफिकेट नंबर और इशू डेट चेंज हो जाता है यह बात सही है !

# Step 1 - आवेदन लिखना

आवेदन लिखने के लिए फोटो-कॉपी वाला सादा पेज लेंगे उसी पर आपको आवेदन लिखना है !

सेवा में,
          सचिव 
                   बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 
                   क्षेत्रीय कार्यालय ..............मुंगेर.............. 
                   द्वारा - विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक 
                             ...............हाई स्कूल नावकोठी, डंडारी बेगूसराय............ 
विषय - 10वीं के अंक प्रमाण पत्र पर जन्मतिथि सुधार करवाने के संबंध में !
           महाशय,
                   सविनय निवेदन है कि मैं ................................ पिता ......................... 2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की हूं मेरा रोल नंबर ........................., रोल कोड ................................, एवं पंजीयन संख्या ............................ है मेरे मार्कशीट में जन्मतिथि गलत है, गलत जन्मतिथि ................................... सही जन्मतिथि .....................................  इस प्रकार है !

          अतः श्रीमान से निवेदन है कि सही जन्मतिथि करने की कृपा प्रदान करें इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगी !
                                     आपका आज्ञाकारी छात्र 
                                     नाम ..................................
                                    रोल नंबर ............................
                                    रोल कोड ............................
                                    पंजीयन संख्या .....................
                                    मोबाइल नंबर ......................
आवेदक को सही तरीके से लिखने के बाद एक बार ध्यान पूर्वक पढ़ ले कुछ गलती है तो सुधार कर ले अगर कुछ गलती नहीं है तो उसे आवेदन में जिस स्कूल व कॉलेज का नाम लिखे हैं उस स्कूल व कॉलेज के वर्तमान प्रिंसिपल सर से अग्रसारित करवा ले यानी उस आवेदन के नीचे हस्ताक्षर मोहर करवाना होगा !

# Step 2 - Affidavit ( शपथ पत्र / हलफनामा )

नीचे जो इमेज देख रहे हैं अनुमंडल कोर्ट से एफिडेविट यानी शपथ पत्र बनवाना उसमें भी नोटरी वाला नहीं SDM वाला 

एफिडेविट बनाने में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट 

  • आवेदन की एक प्रति फोटोकॉपी 
  • आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी 
  • आवेदक के माता-पिता किसी एक का आधार कार्ड की फोटो कॉपी 
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो 
उपयुक्त बताए गए डॉक्यूमेंट को लेकर अपने अनुमंडल कोर्ट में जाकर किसी भी वकील को लिखे गए आवेदन  दिखाकर अपना शपथ पत्र बनवा सकते हैं !
शपथ पत्र बनाने में फिर भी दिक्कत हो रही है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं 👇
शपथ पत्र बनाकर आपको एक दिन में भी मिल सकता है अगर 1 दिन में नहीं मिलता है तो वकील से पूछ लेंगे कब मना कर मिलेगा उसे दिन जाकर ले सकते हैं !

#Step 3 Required Documents for Correction  10th & 12th

मैट्रिक लघु सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज
  1. आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
  2. कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित) - Affidavit एसडीएम लेवल
  3. मैट्रिक का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  4. मैट्रिक का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  5. मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  6. मैट्रिक का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  7. आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
  8. जाति केटेगरी में सुधार हो रहा है तो जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
मैट्रिक दीर्घ सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज
  1. आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
  2. कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एवं छात्र/छात्रा का शपथ-पत्र)
  3. मैट्रिक का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  4. मैट्रिक का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  5. मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  6. मैट्रिक का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  7. आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
  8. नामांकन पंजी की छायाप्रति डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित
  9. टी.सी. की छायाप्रति
  10. SLC की छायाप्रति
  11. T.R. की छायाप्रति (परीक्षाफल संसोधन हेतु)
  12. विद्यालय लेटर पैड (विद्यालय नाम संसोधन हेतु एवं फोटो सुधार हेतु लेटर पैड पर प्रवेश पत्र या पंजीयन पत्र वाला फोटो चस्पा कर डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित)
इंटर लघु सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज
  1. आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
  2. कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित)
  3. इंटर का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  4. इंटर का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  5. इंटर का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  6. इंटर का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  7. मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति
  8. आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
इंटर दीर्घ सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज
  1. आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
  2. कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एवं छात्र/छात्रा का शपथ-पत्र)
  3. इंटर का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  4. इंटर का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  5. इंटर का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  6. इंटर का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
  7. मैट्रिक के सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति
  8. आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
  9. नामांकन पंजी की छायाप्रति प्राचार्य द्वारा सत्यापित
  10. CLC की छायाप्रति
  11. C.T.R. की छायाप्रति (परीक्षाफल संसोधन हेतु)
  12. महाविद्यालय लेटर पैड (महाविद्यालय नाम संसोधन हेतु एवं फोटो सुधार हेतु लेटर पैड पर प्रवेश पत्र या पंजीयन पत्र वाला फोटो चस्पा कर डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित)

# Step 4 - मेरा क्षेत्रीय कार्यालय कहां है 

नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखिए उसमें अपने जिला का नाम देखें, उसके ठीक सामने क्षेत्रीय कार्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता बताया गया है ! 👇






# Step 5 - क्षेत्रीय कार्यालय जाना

अभी आपको पता चल गया मैट्रिक/इंटर ओरिजिनल सर्टिफिकेट सुधार करने में क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं और आपका क्षेत्रीय कार्यालय कहां है तो सभी डॉक्यूमेंट को तैयार करके अपने क्षेत्रीय कार्यालय जा सकते हैं !

क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे तो वहां पर आपको अपने जिले का काउंटर खोजना है दिस काउंटर पर आपके जिले का नाम लिखा रहता है इस काउंटर पर जाकर अपना आवेदन सहित सभी डॉक्यूमेंट को जमा करेंगे 👇


क्षेत्रीय कार्यालय में अपने जिले के काउंटर पर आवेदन एफिडेविट सहित सभी डॉक्यूमेंट को जमा करेंगे उसके बाद जो भी पैसा लगेगा वह पैसा आपसे मांगा जाएगा पैसा आप जमा देंगे फिर आपको चालान काट के रिसीविंग दिया जाएगा चलन कैसा होता है नीचे इमेज में देख लीजिए 👇
उसके बाद आपके मोबाइल में पहले मैसेज भी आएगा जो इमेज में देख सकते हैं



सुधार करने के लिए आवेदन दिए थे - पहला मैसेज आएगा, कुछ दिन बाद दूसरा मैसेज आएगा, उसके बाद पुनः आपको आवेदन लिखकर क्षेत्रीय कार्यालय जाना पड़ता है जो नीचे बताया गया है

पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे तो आवेदन ऐसे लिखे

पहला मैसेज आ गया, उसके बाद दूसरा Complete वाला मैसेज आ गया तो फिर आपको पुनः आवेदन लिखकर क्षेत्रीय कार्यालय जाना पड़ता है आवेदन लिखने के बाद उसमें अपने प्रिंसिपल सर से दोबारा हस्ताक्षर मोहर भी करवाना पड़ेगा जो नीचे बताया गया !

दोबारा आवेदन ऐसे लिखे 👇

सेवा में,
           द्वारा - विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक 
                             ...............हाई स्कूल नावकोठी, डंडारी बेगूसराय............ 
विषय - संशोधित प्रमाण निर्गत करने के संबंध में
           महाशय 
उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित है कि मैं वर्ष 2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण किया है मेरा नाम ................................., पिता ............................... रजिस्ट्रेशन नंबर ...........................  रोल कोड ................ रोल नंबर ........................... उक्त परीक्षा के मेरे अंक प्रमाण पत्र में मेरी जन्मतिथि में गलती था !

मैंने अपने जन्मतिथि में संशोधन हेतु आवेदन दिया था जिसका संशोधन हो गया है !
            अतः श्रीमान से निवेदन है कि मुझे अंक प्रमाण पत्र देने की कृपा करें !

                        आपका विश्वास

                        नाम..............................................

                        पिता का नाम ................................

                        माता का नाम ................................

                        परीक्षा वर्ष .....................................

                        रोल नंबर .......................................

                        रोल कोड .......................................

                        पंजीयन संख्या  ...............................

                         सत्र ................................................

                         मोबाइल नंबर...................................

पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाना, तो क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे !  मैट्रिक-इंटर दोनों

  1. दोबारा लिखा हुआ आवेदन !
  2. जिस सर्टिफिकेट को सुधार करने दिए थे वह ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे यानी की मार्कशीट, प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र, चाहे आप एक सर्टिफिकेट सुधार करने दिए थे या एक से अधिक जो सर्टिफिकेट सुधार करने दिए थे उसकी ओरिजिनल ले जाकर जमा करेंगे ! 
  3. आधार कार्ड ओरिजिनल !
  4. सभी डॉक्यूमेंट को पिनअप करके अपने जिले के काउंटर पर जमा करेंगे उसके बाद आपको चालान काट के दिया जाएगा फिर से !
  5. फिर कुछ दिनों के बाद आपके मोबाइल पर इंडियन पोस्ट वाला तीसरा मैसेज आएगा जिसमें ट्रैकिंग आईडी नंबर दिया रहेगा उसे नंबर से आप अपने सर्टिफिकेट को नीचे दिए गए लिंक से ट्रैक कर सकते हैं !
  6. Track 👉 https://www.indiapost.gov.in/
  7. इंडियन पोस्ट वाला कब तक मैसेज आएगा उसका कोई निश्चित समय नहीं है

मैट्रिक-इंटर सुधार एवं खोया हुआ सर्टिफिकेट निकालने में कितना पैसा लगता है

मैट्रिक इंटर ओरिजिनल सर्टिफिकेट सुधार शुल्क एवं मैट्रिक इंटर ओरिजिनल सर्टिफिकेट खोया हुआ निकालने का शुल्क नीचे इमेज के माध्यम से बताया गया है जरूरी नहीं है जो इमेज में बताया गया है उसी के अनुसार आपको क्षेत्रीय कार्यालय में पैसा मांगा जाएगा समय के अनुसार अपडेट भी होते रहता है


Important Link

Divisional Offices
Documents Required For Correction
Fee For Duplicate
Offical Website

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More