Official Updates
Applications Open

Digital जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? फॉर्म डाउनलोड, जरूरी दस्तावेज पूरी प्रक्रिया समझे !

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 21 May 2025
Digital जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? फॉर्म डाउनलोड, जरूरी दस्तावेज पूरी प्रक्रिया समझे !

Digital जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र :दोस्तों, हमारे प्रखंड कार्यालय से संबंधित जो भी कागजात के काम ऑफलाइन माध्यम से होते थे जिस पर ऑफलाइन हस्ताक्षर, मोहर रहता था इस सभी प्रक्रिया को धीरे-धीरे ऑनलाइन कर दिया गया है ऐसे में जो...

 

Digital जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र :दोस्तों, हमारे प्रखंड कार्यालय से संबंधित जो भी कागजात के काम ऑफलाइन माध्यम से होते थे जिस पर ऑफलाइन हस्ताक्षर, मोहर रहता था इस सभी प्रक्रिया को धीरे-धीरे ऑनलाइन कर दिया गया है ऐसे में जो भी काम होंगे लगभग उसे डिजिटल तरीके से किया जा रहा है पहले मृत्यु/जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते और उस पर हस्ताक्षर मोहर किए जाते अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल बनाया जाता है !

आपका भी जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बहुत पहले का बना हुआ है जिसमें कलम के द्वारा लिखी गई सभी जानकारी भरी गई है जो पुराने जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आपके पास हैं उनसे कोई भी काम अब नहीं होता है कहीं पर भी कोई काम करवाने के लिए जाते हैं तो आपको डिजिटल जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा जाता है !

ऐसे में नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को डिजिटल कैसे करवाएंगे करवाने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे कितने दिनों में डिजिटल जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाएगा !

जन्म प्रमाण पत्र डिजिटल हेतु दस्तावेज 

  1. आवेदक का आधार आधार कार्ड
  2. बच्चे के आधार आधार कार्ड
  3. बच्चे के माता-पिता की आधार कार्ड
  4. जन्म प्रमाण पत्र डिजिटल करने वाला फॉर्म ( फार्म आपके प्रखंड कार्यालय में मिल जाएगा )
  5. पुराना वाला जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
  6. बच्चों का आधार कार्ड अगर बना हो 

मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल हेतु दस्तावेज 

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. मृतक का आधार कार्ड
  3. मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल करने वाला फॉर्म ( फार्म आपके प्रखंड कार्यालय में मिल जाएगा )
  4. पुराना वाला मृत्यु प्रमाण पत्र 

जन्म/मृत्यु डिजिटल करने वाले प्रमाण पत्र फार्म कैसे भरें

  • फार्म के पहले पेज में आंगनबाड़ी केंद्र का नाम, केंद्र संख्या, वार्ड संख्या, ग्राम पंचायत का नाम सही-सही भरे !
  • विषय में जन्म प्रमाण पत्र बनाना है या मृत्यु प्रमाण पत्र उसे पर सही का निशान लगावे !
  • शिशु/मृतक का नाम, पहले से बना प्रमाण पत्र संख्या, पंजीयन संख्या एवं दिनांक, आवेदक का नाम को ध्यानपूर्वक भरे !
  • सेविका का हस्ताक्षर मुहर करवा ले !
  • फार्म के दूसरे पेज में वही सारी जानकारी जैसे पहले पेज में भरे हैं सिर्फ आपको सेविका के जगह पंचायत सचिव से हस्ताक्षर मोहर करवाना होगा !
  • इस तरह से सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढे और भरे !
  • फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद एक बार चेक कर ले कहीं कुछ गलती भी भरे हैं
  • फॉर्म भरने के बाद अपने प्रखंड कार्यालय में जाकर जमा करें

कितने दिनों में बनकर मिलेगा डिजिटल जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र !

  • जब फॉर्म को भर के एवं अन्य दस्तावेज को एक साथ पिन-अप करके 
  • प्रखंड कार्यालय में जमा करेंगे
  • इस समय आपको पूछ लेना है कि मुझे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की डिजिटल कॉपी कब कितने दिनों में मिलेगी 
  • सभी प्रखंड कार्यालय के कुछ अलग-अलग नियम एवं शर्तें होती हैं 

Important links

Form download

https://drive.google.com/file/d/1L2BFCOPIGvIdxGYqz93Y6wSrhUfdzdWw/view?usp=sharing

यह फॉर्म मुझे मेरे प्रखंड कार्यालय में मिला है आपको भी फॉर्म लेना है तो अपने प्रखंड कार्यालय के आसपास जो भी साइबर कैफे की दुकान होते हैं वहां से ले सकते हैं वहां पर बोलना है जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल करवाने का फॉर्म दीजिए !आ

Official website

https://dc.crsorgi.gov.in/

फॉर्म कैसे भरना है, अन्य जानकारी को समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखें

Video Coming Soon............

Thanks

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More