Official Updates
Applications Open

प्रपत्र 2 फॉर्म कैसे भरे? फॉर्म डाउनलोड प्रपत्र 2, वंशावली एवं दखल कब्जा

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 27 Apr 2025
प्रपत्र 2 फॉर्म कैसे भरे? फॉर्म डाउनलोड प्रपत्र 2, वंशावली एवं दखल कब्जा

बिहार में जमीन सर्वे :दोस्तों, आप लोग को पता होगा बिहार में जमीन सर्वे को लेकर अंतिम दौर चल रहा है ऐसे में जो भी रैयत अपने जमीन का सर्वे अभी तक नहीं करवाए हैं जितना जल्दी हो सके ऑनलाइन माध्यम से हो या फिर ऑफलाइन माध्यम स...

बिहार में जमीन सर्वे :दोस्तों, आप लोग को पता होगा बिहार में जमीन सर्वे को लेकर अंतिम दौर चल रहा है ऐसे में जो भी रैयत अपने जमीन का सर्वे अभी तक नहीं करवाए हैं जितना जल्दी हो सके ऑनलाइन माध्यम से हो या फिर ऑफलाइन माध्यम से जमीन सर्वे करवा सकते हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है जमीन सर्वे के लिए पर प्रपत्र 2 का फॉर्म, वंशावली फॉर्म एवं दखल कब्जा फॉर्म को कैसे भरा जाता है साथ ही फार्म भी डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है!

प्रपत्र 2 फॉर्म कैसे भरे?

  • सबसे पहले नीचे पर प्रपत्र 2 फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है !
  • वहां से फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लेंगे !
  • प्रिंट आउट लेने के बाद अब फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है !
  • फार्म में सबसे ऊपर आपसे पूछा जाता है !
  • राजस्व ग्राम - जिसका मतलब होता है आपका जमीन जहां पर है उस जगह का नाम !
  • थाना नंबर - आपकी जमीन के थाना का नंबर कितना है !
  • इसके अलावा हल्का नंबर एवं नाम, पुलिस थाना, अंचल, जिला, में जमीन जहां है वहां का सब कुछ भरना है
  • रैयत का नाम एवं पिता का नाम - (जीवित व्यक्ति का नाम) वर्तमान में जिस जमीन का अभी आप सर्वे कर रहे हैं उसे जमीन का देखरेख कौन व्यक्ति कर रहे हैं उनका नाम !
  • एक व्यक्ति अगर जमीन का देखभाल कर रहे हैं यानी एक ही रैयत है तो एक ही प्रपत्र 2 फार्म भरेंगे रैयत के नाम से !
  • रैयत तीन, चार भाई हैं और तीनों चारों भाई एक साथ रहते हैं तब एक ही प्रपत्र 2 फॉर्म भरेंगे उसी में सभी भाई का नाम उसके बाद पिता का नाम देना होगा !
  • रैयत तीन या चार भाई हैं ऐसी स्थिति में जमीन का बंटवारा हो चुका है तब सभी भाई का अलग-अलग पर प्रपत्र 2 फॉर्म भरा जाएगा अलग-अलग व्यक्ति के नाम से !
  • इसी को एक रैयत एवं संयुक्त रैयत कहा जाता है !
  • स्थाई पता - इसमें आप जहां पर रहते हैं आपका घर जहां है उसे जगह का पूरा पता जैसे गांव का नाम पोस्ट ऑफिस का नाम आंचल का नाम थाना का नाम एवं जिला का नाम सब कुछ भरना है यह जरूरी नहीं है कि आपका जमीन कहीं पर है आपका घर कहीं और पर है तो जमीन का एड्रेस नहीं देना है घर का पूरा पता देना है !
  • खाता - आपके पास जो कागजात हैं जैसे कि खतियान, केवल, पर्चा, जमीन का रसीद, जमाबंदी पंजी या कोई अन्य कागजात उसमें अगर खाता संख्या लिखा है तो उसको देखकर खाता संख्या भर देंगे एक ही खाता है तो एक ही खाता संख्या भरेंगे अगर एक से अधिक खाता संख्या है तो एक से अधिक खाता संख्या भरेंगे !
  • खेसरा - जिसे प्लॉट संख्या भी कहा जाता है एक खाता में एक ही खसरा है तो एक ही खसरा भरेंगे अगर एक खाता में एक से अधिक खेसरा है तो एक से अधिक खेसरा फॉर्म में भरेंगे या फिर सभी खाता का अलग-अलग खसरा है तो अलग-अलग खसरा भरना होगा 
  • रकबा - इसका मतलब होता है आपका जमीन का रकबा कितना है जब भी फॉर्म में ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं पर भी हम रखवा के बारे में जानकारी भरते हैं तो उसे आप एकड़ में या फिर डिसमिल में भरते हैं एक कट्ठा में चार डिसमिल होता है उसी के अनुसार आप जोड़ के लिख सकते हैं
  • चौहद्दी - आपकी जमीन के उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम में क्या है सड़क है नदी है या फिर जमीन जोतने वाले कोई व्यक्ति हैं जो भी हैं उनका नाम लिखना पड़ता है आपके पुराने कागजात में जो भी चौहद्दी दिए गए हैं उसको नहीं भरना है अभी जमीन पर जाकर देखिए वर्तमान में कौन-कौन व्यक्ति आपकी जमीन के पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण हैं उसके अनुसार चौहद्दी भरना है
  • जमीन किस्म - आप जिस जमीन का सर्वे करवाना चाहते हैं वह जमीन किस तरह का है अगर उसे जमीन पर घर बना है तो आवास का जमीन हो गया,अगर उसे जमीन पर खेती करते हैं तो कृषि वाला भूमि हो गया, या फिर जमीन में बगीचा है, तालाब है ,पोखर है, जो भी आपके जमीन में है वही जानकारी आप लिखेंगे
  • लगन अगर आपको पता है आपकी जमीन का लगन बकाया है तो जानकारी को भरेंगे अगर नहीं पता है तो मतवारी इससे कोई दिक्कत नहीं है 
  • जमाबंदी संख्या - आपके पास जो खतियान का वाला प्रचार रसीद या अन्य कोई कागजात है उसे पर जमाबंदी संख्या लिखा है तो देखकर भर सकते हैं 
  • भूमि पर दवा का आधार - आपके पास जो जमीन है किस आधार पर आप दावा करते हैं यह जमीन आपका है जैसे की 
  • खटियाणी जमीन है इसका मतलब होता है उत्तराधिकारी का आपके दादा परदादा वाला
  • आप खुद खरीदे हैं के वाला का जमीन है  
  • सरकारी जमीन पर बस गए हैं इसका पर्चा कटवा लिए तो ऐसे जमीन बंदोबस्ती पर्चा वाला हो गया 
  • अपना जमीन दूसरे को बचाने के लिए दे दिए ऐसे जमीन को बास्केट पर्चा से प्राप्त भूमि
  • जमीन दान में मिला तो भूदान वाला
  • अभियुक्ति - प्रपत्र 2 फॉर्म में जो भी जानकारी भरे हैं इसके अलावा अगर आपको कोई अन्य जानकारी को भरना है जमीन संबंधित तो अभियुक्ति वाले कॉलम में भर सकते हैं जैसे कि आपका जमीन पर विवाद चल रहा है बरसों से या फिर कैसे चल रहा है अगर कैसे चल रहा है तो कैसे के सभी जानकारी कैसे नंबर सब कुछ भरना है
  • स्थान - जहां से फॉर्म भर रहे हैं उसे जगह का नाम भरेंगे 
  • तिथि -  कितने तारीख को फॉर्म भर रहे हैं उसी दिन डेट भरना है 
  • हस्ताक्षर - अगर एक ही रैयत है तो एक ही रैयत हस्ताक्षर कर देंगे अगर एक से अधिक रैयत है तो कोई एक व्यक्ति भी हस्ताक्षर कर सकते हैं

Important Link

प्रपत्र 2

वंशावली

दखल कब्जा 


सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes →
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2026: कक्षा 8वीं से 12वीं तक ₹40,000
Student

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2026: कक्षा 8वीं से 12वीं तक ₹40,000

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2026 : झारखंड सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं और किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि यो...

27 Sep 2026
Read More
अभियान बसेरा-2 : भूमिहीन परिवारों को मिलेगी फ्री वासभूमि, आवेदन और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र की पूरी जानकारी
FORM

अभियान बसेरा-2 : भूमिहीन परिवारों को मिलेगी फ्री वासभूमि, आवेदन और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र की पूरी जानकारी

अभियान बसेरा-2 बिहार 2026 : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भूमिहीन एवं वासभूमि से वंचित पात्र परिवारों को वास के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान बसेरा-02 चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्...

26 Sep 2026
Read More
Gap Certificate क्या है? कैसे बनता है, Documents, पैसा और कहां से बनाएं - पूरी जानकारी
Student

Gap Certificate क्या है? कैसे बनता है, Documents, पैसा और कहां से बनाएं - पूरी जानकारी

Gap का मतलब (अंतर, खाली समय, या बीच मे ब्रेक) - पढ़ाई के दौरान होने वाले Gap यानी पढ़ाई लगातार कर रहे थे बीच में 1 साल 2 साल या कई साल छोड़कर दोबारा फिर से पढ़ाई शुरू किया ! Certificate का मतलब होता है किसी व्यक्ति या कि...

20 Sep 2026
Read More
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

20 Sep 2026
Read More