Official Updates
Applications Open

BSEB : किस भी साल का खोया हुआ ओरिजिनल सर्टिफिकेट (मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन अन्य) ऐसे निकालें 2025

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 20 Aug 2026
BSEB : किस भी साल का खोया हुआ ओरिजिनल सर्टिफिकेट (मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन अन्य) ऐसे निकालें 2025

दोस्तों, किसी भी साल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा संचालित स्कूल व कॉलेज से मैट्रिक या फिर इंटरमीडिएट पास किए हैं और आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (औपबंधिक प्रमाण पत...

दोस्तों, किसी भी साल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा संचालित स्कूल व कॉलेज से मैट्रिक या फिर इंटरमीडिएट पास किए हैं और आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (औपबंधिक प्रमाण पत्र), एडमिट कार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि अगर आपका खो गया है, पानी में भीग कर गल गया है, चोरी हो गया है, फट गया ! 

आगे की पढ़ाई करने के लिए आपको ओरिजिनल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है नीचे दिए गए पोस्ट एवं वीडियो के माध्यम से बताया गया है कैसे खोया हुआ,फटा हुआ, चोरी हुआ, पानी में गला हुआ सर्टिफिकेट की द्वितीय प्रति बोर्ड ऑफिस से कैसे निकालेंगे, उसके बारे में पूरी जानकारी हालांकि अभी ऑफलाइन प्रक्रिया है कुछ दिनों के बाद ऑनलाइन भी हो जाएगा तो समय के अनुसार हम आपको अपडेट देते रहेंगे !

# Step 1 : Application

आवेदन लिखना - आवेदन में आपको अपने क्षेत्रीय कार्यालय का नाम, जो डॉक्यूमेंट खो गया है उसका नाम, किस साल अपने परीक्षा उत्तीर्ण किया है, साथ ही अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम ,रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल कोड एवं किस कारण से आपका सर्टिफिकेट नहीं है सउसके बारे में जानकारी देकर अपना आवेदन लिख सकते हैं या फिर समझने में दिक्कत हो रही है तो आवेदन के नीचे वीडियो दिया गया है उसे वीडियो को पूरा देख लीजिए !

सेवा में,

सचिव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

क्षेत्रीय कार्यालय.........................

विषय - द्वितीय डॉक्यूमेंट अंक प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं मूल प्रमाण पत्र हेतु आवेदन

सविनय निवेदन है कि वर्ष 2022 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित उत्क्रमित माध्यमिक +2 विद्यालय बेगूसराय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हूं मेरा नाम - सुमित कुमार, पिता - अजीत महतो, माता - सीता देवी, रजिस्ट्रेशन नंबर 123-456, रोल कोड 23456, रोल नंबर 8910 है मेरे सभी ओरिजिनल प्रमाण पत्र घर में आग लगने के कारण जल गया

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरा मैट्रिक के अंक प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, औपबंधीय प्रमाण पत्र एवं मूल प्रमाण पत्र की द्वितीय कॉपी देने की कृपा प्रदान करें इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा

                    नाम....................................
                    पिता का नाम........................
                    माता का नाम........................
                    पंजीयन संख्या.......................
                    रोल नंबर.............................
                    रोल कोड.............................
                    मोबाइल नंबर........................
                    सत्र.....................................

# Step 2 : Affidavit

एफिडेविट बनवाना  - जब आप आवेदन तैयार कर लेंगे अनुमंडल कोर्ट में वकील के पास जाएंगे तो आपके आवेदन को वकील देखेंगे उसके अनुसार एफिडेविट बनाकर देंगे बाकी की जानकारी नीचे दिए गए वीडियो में बताई गई है !

# Step 3 : Regional Office

क्षेत्रीय कार्यालय कहां है कैसे पता करेंगे नीचे दिए गए वीडियो को देख लीजिए पता चल जाएगा !


अब आपको पता चल गया कि आपका क्षेत्रीय कार्यालय कहां पर है वहां पर जाएंगे तो क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे उसके बारे में नीचे बताया गया है 
!

# Step 4 : Requierd Documents

जब आप क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे यह सभी डॉक्यूमेंट लेकर जाना है !
  1. आवेदन (ओरिजिनल) 
  2. एफिडेविट (ओरिजिनल)  
  3. आधार कार्ड की फोटो-कॉपी 
  4. मार्कशीट की फोटो कॉपी
  5. TC/SLC
  6. इसके अलावा जो डॉक्यूमेंट आप निकलेंगे उसके अनुसार आपको क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा कागजात मांगे जाते हैं जैसे कि नीचे दिए गए इमेज में बताया गया है !

आवेदन, एफिडेविट एवं सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे वहां जाने के बाद सभी जिले के अलग-अलग काउंटर बने रहते हैं आपके जिले के जो काउंटर होंगे उसे काउंटर पर जाकर जमा करेंगे जैसे कि नीचे इमेज में देख सकते हैं


सभी डाक्यूमेंट्स को जमा करने के बाद आपको चालान काट के दे दिया जाता है जो नीचे इमेज में देख सकते हैं


जैसे कि ऊपर इमेज में देख सकते हैं 10 जनवरी 2025 को चलन कटवाया गया है और नीचे वाले इमेज में देख सकते हैं 2 फरवरी को बिहार बोर्ड ऑफिस से स्पीड पोस्ट के माध्यम से विद्यार्थी के घर पर ओरिजिनल सर्टिफिकेट भेजा गया है


2 फरवरी 2025 को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया लेकिन विद्यार्थी के घर तक पहुंचने में 15 दिनों का लगभग समय लग गया

द्वितीय प्रति ओरिजिनल सर्टिफिकेट निकालने में कितना पैसा लगता है नीचे दिए गए इमेज के माध्यम से समझ सकते है

Thanks

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes →
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2026: कक्षा 8वीं से 12वीं तक ₹40,000
Student

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2026: कक्षा 8वीं से 12वीं तक ₹40,000

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2026 : झारखंड सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं और किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि यो...

27 Sep 2026
Read More
अभियान बसेरा-2 : भूमिहीन परिवारों को मिलेगी फ्री वासभूमि, आवेदन और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र की पूरी जानकारी
FORM

अभियान बसेरा-2 : भूमिहीन परिवारों को मिलेगी फ्री वासभूमि, आवेदन और बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र की पूरी जानकारी

अभियान बसेरा-2 बिहार 2026 : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भूमिहीन एवं वासभूमि से वंचित पात्र परिवारों को वास के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान बसेरा-02 चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्...

26 Sep 2026
Read More
Gap Certificate क्या है? कैसे बनता है, Documents, पैसा और कहां से बनाएं - पूरी जानकारी
Student

Gap Certificate क्या है? कैसे बनता है, Documents, पैसा और कहां से बनाएं - पूरी जानकारी

Gap का मतलब (अंतर, खाली समय, या बीच मे ब्रेक) - पढ़ाई के दौरान होने वाले Gap यानी पढ़ाई लगातार कर रहे थे बीच में 1 साल 2 साल या कई साल छोड़कर दोबारा फिर से पढ़ाई शुरू किया ! Certificate का मतलब होता है किसी व्यक्ति या कि...

20 Sep 2026
Read More
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

20 Sep 2026
Read More