Official Updates
Applications Open

SIR फॉर्म कैसे भरें! गणना प्रपत्र फार्म कैसे भरें | भारत का चुनाव आयोग | भारत निर्वाचन आयोग

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 29 Nov 2025
SIR फॉर्म कैसे भरें! गणना प्रपत्र फार्म कैसे भरें | भारत का चुनाव आयोग | भारत निर्वाचन आयोग

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - Special Intensive Revision (SIR) दोस्तों, बिहार में SIR के सफल समापन के बाद, इस प्रक्रिया के दूसरे चरण में 9 राज्यों अर्थात् छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु,...

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - Special Intensive Revision (SIR)

दोस्तों, बिहार में SIR के सफल समापन के बाद, इस प्रक्रिया के दूसरे चरण में 9 राज्यों अर्थात्  छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल और 3 केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के  321 जिलों और 1,843 विधानसभा क्षेत्रों मैं शुरू किया गया है !

इन 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र BLO के द्वारा वितरण कर भरकर जमा करने के लिए बोला जा रहा है यह प्रक्रिया पूरे एक महीने, 4 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी !


नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है बीएलओ के द्वारा जो आपको गणना प्रपत्र दिया जाता है उसको आप कैसे भरेंगे ! 

वर्तमान फोटो चिपकाए जहां पर लिखा हुआ है जिस व्यक्ति का फॉर्म है उसे व्यक्ति का हाल ही का कलर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएंगे बाकी यहां पर आपको कुछ भी जानकारी नहीं भरना है !
सर्वप्रथम जिस व्यक्ति का फॉर्म है उसे व्यक्ति का आधार कार्ड ले आधार कार्ड के अनुसार अपनी जानकारी को नीचे भरेंगे !
  • जन्मतिथि में - आधार कार्ड में जो है उसी के अनुसार भरें !
  • आधार नंबर में - उस व्यक्ति का आधार नंबर भरें !
  • मोबाइल नंबर में - उस व्यक्ति का जो मोबाइल नंबर चालू रहता है उसी को भरें !
  • पिता/अभिभावक का नाम - उस व्यक्ति के पिता का नाम भरे !
  • पिता/अभिभावक का ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध हो) - जिस व्यक्ति का Form भर रहे हैं उस व्यक्ति के पिता का वोटर कार्ड बना है तो उस वोटर कार्ड का ईपीआईसी संख्या भरें अगर पिता का वोटर कार्ड नहीं बना है तो सिर्फ पिता का नाम भर के नीचे वाले बॉक्स को खाली छोड़ दीजिए !
  • माता का नाम में - उस व्यक्ति के माता का नाम भरे !
  • माता का ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध हो) - जिस व्यक्ति का Form भर रहे हैं उस व्यक्ति के माता का वोटर कार्ड बना है तो उस वोटर कार्ड का ईपीआईसी संख्या भरें अगर माता का वोटर कार्ड नहीं बना है तो सिर्फ माता का नाम भर के नीचे वाले बॉक्स को खाली छोड़ दीजिए !
  • पति या पत्नी का नाम (यदि लागू हो) - जिस व्यक्ति का Form भर रहे हैं उस व्यक्ति का शादी हुआ है महिला है तो पति का नाम भरें, पुरुष है तो पत्नी का नाम भरें अगर शादी नहीं हुआ है तो इस बॉक्स को खाली छोड़ दें !
  • पति या पत्नी का नाम ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध है) - ऊपर जिस व्यक्ति का नाम भरे हैं उस व्यक्ति का अगर वोटर कार्ड बना है तो उस व्यक्ति के वोटर कार्ड का जो ईपीआईसी संख्या होगा उसको भरें अगर उस व्यक्ति का वोटर कार्ड नहीं बना है तो इस बॉक्स को खाली छोड़ देंगे !
  • ईपीआईसी संख्या - जैसे आधार कार्ड में आधार नंबर होता है उसी तरीके से वोटर कार्ड में ईपीआईसी संख्या होता है यानी वोटर कार्ड में जो नंबर लिखा गया है उसी को एपिक नंबर या ईपीआईसी संख्या कहा जाता है !

Left Side - पिछले एसआईआर की मतदाता सूची में मतदाता का विवरण ( 2002,03,05 के लिस्ट में स्वयं का नाम हो )

  • निर्वाचक का नाम -  2002,03,05 के अनुसार नाम लिखे !
  • ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध हो) - 2002,03,05 के अनुसार ईपीआई संख्या लिखे !
  • संबंधी का नाम - पिता/माता का नाम लिखे !
  • संबंध - पिता/माता !
  • जिला - 2002,03,05 के अनुसार जिला का नाम लिखे !
  • राज्य का नाम: 2002,03,05 के अनुसार राज्य का नाम  लिखे !
  • विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम - 2002,03,05 के अनुसार विधान सभा का नाम लिखे !
  • विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या - 2002,03,05 के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या लिखे
  • भाग संख्या - 2002,03,05 के List सबसे ऊपर दाहिने साइड लिखा रहता है !
  • क्रम संख्या - 2002,03,05 के List उसको देखकर लिखें कितने नंबर में नाम है उस नंबर को लिखना पड़ता है !

Right Side - पिछले कॉलम में दिए गए सम्बन्धी का विवरण, (2002,03,05 के लिस्ट में माता/पिता का नाम हो)

  • नाम -  2002,03,05 के अनुसार पिता/माता का नाम लिखे !
  • ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध हो) - 2002,03,05 के अनुसार पिता/माता का ईपीआई संख्या लिखे !
  • संबंधी का नाम - दादा/दादी का नाम लिखे !
  • संबंध - पिता/माता !
  • जिला - 2002,03,05 List के अनुसार पिता/माता के जिला का नाम लिखे !
  • राज्य का नाम: 2002,03,05 List के अनुसार पिता/माता के राज्य का नाम लिखे !
  • विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम - 2002,03,05 के अनुसार पिता/माता विधान सभा का नाम लिखे !
  • विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या - 2002,03,05 के अनुसार पिता/माता विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या लिखे !
  • भाग संख्या - 2002,03,05 के List सबसे ऊपर दाहिने साइड लिखा रहता है
  • क्रम संख्या - 2002,03,05 के List उसको देखकर लिखें कितने नंबर में नाम है उस नंबर को लिखना पड़ता है !
तीर के नीचे आवेदक अपना हस्ताक्षर करेंगे और जो व्यक्ति हस्ताक्षर नहीं करते हैं बाएं हाथ के अंगूठा लगा देंगे इस तरीके से फॉर्म को भर के BLO को जमा दे सकते हैं !


Important links

Online Fill Enumeration Form 👇

Offical Website 👉https://voters.eci.gov.in/

SIR Voter List All State 👇

Thanks

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More