UP Board Marksheet Correction: वैसे छात्र एवं छात्राएं जो माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से किसी भी साल मैट्रिक या इंटरमीडिएट कक्षा उत्तीर्ण हुए हैं और आपके भी ओरिजिनल सर्टिफिकेट अंक प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र के विवरण में किसी प्रकार की कोई गलती है ( जैसे की नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल एवं कॉलेज का नाम, आदि ) ऑनलाइन माध्यम से खुद से कैसे सुधार करेंगे या फिर नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय जाकर कैसे सुधार करेंगे उसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है !
सुधार दो तरीकों से करवा सकते हैं : ऑनलाइन & ऑफलाइन
ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे
ऑनलाइन सुधार करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर्ड करना है !
Register - https://samadhan.upmsp.edu.in/SamadhanRegistration.aspx
Send OTP वाले बटन पर Click करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर ओटीपी जाएगा !
OTP को डालकर Verify OTP वाले बटन पर Click करेंगे !
उसके बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी जैसे की नाम, पिता का नाम, आपका आईडी एवं पूरा पता जिसको सही-सही भरना है !
भरने के बाद Save Registration वाले बटन पर Click करेंगे आप इस पोर्टल पर Register हो जाएंगे !
उसके बाद आपके दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर Username और Password आएगा जिसको नीचे दिए गए लिंक पर Click करके Username, Password भर के Login करना है !
Login - https://samadhan.upmsp.edu.in/Login.aspx
Login करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरीके से इंटरफेस आएगा नीचे इमेज में देख सकते हैं यहां पर जो भी चीज आप करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कीजिए !
नीचे में चुनी गई सेवाओं से संबंधित प्रपत्रों को अपलोड करें का बटन है उसे पर क्लिक करें उसके बाद आपका समय इस तरीके से इंटरफेस आएगा नीचे देख सकते हैं !
उसके बाद से Save New Reques वाले बटन पर क्लिक करके Reques को भेज करके अपना सर्टिफिकेट सुधार आवेदन कर सकते हैं !ऑफलाइन माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय जाकर
मैट्रिक / हाई-स्कूल सुधार करने में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
- आवेदन /Letter - प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षर मोहर
- Aadhar Card/Voter Card (Student & Father/Mother in Case Father/Mother Name Correction & Both Name Correction - Both Aadhar Card)
- School Identity Card
- Class 9th Registration Card
- Orignal TC Counter Signature
- Orignal Marksheet/ Certificate
- Domicile Certificate
- Affidafit
- Family Register Copy
- परीक्षा फल अपूर्ण रहने अथवा अनुपस्थित स्थिति में परीक्षा में उपस्थित रहने का प्रमाण / उपस्थितिपत्रक का विवरण प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षररित
इंटरमीडिएट सुधार करने में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
- आवेदन /Letter - प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षर मोहर
- High School Marksheet
- Aadhar Card/Voter Card (Student & Father/Mother in Case Father/Mother Name Correction & Both Name Correction - Both Aadhar Card)
- College Identity Card
- Class 11th Registration Card
- Orignal SLC Counter Signature
- Orignal Marksheet/ Certificate
- Domicile Certificate
- Affidafit
- Family Register Copy
- परीक्षा फल अपूर्ण रहने अथवा अनुपस्थित स्थिति में परीक्षा में उपस्थित रहने का प्रमाण / उपस्थितिपत्रक का विवरण प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षररित
एफिडेविट बनाते समय ध्यान रखेंगे उसमें यह बात लिखेंगे की मैं जो या सर्टिफिकेट सुधार करवा रहा हूं इस सर्टिफिकेट से वर्तमान में कहीं पर भी कोई जॉब नहीं कर रहा हूं !
जिस भी डॉक्यूमेंट को क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करेंगे सभी का एक-एक प्रति फोटोकॉपी अपने पास जरूर रखें !
जब आपका सर्टिफिकेट सुधार करके मिलेगा तब क्षेत्रीय कार्यालय से आपको एक लेटर दिया जाएगा लेटर को ले जाकर प्रधानाचार्य के पास जमा करके सर्टिफिकेट में हस्ताक्षर मोरह अवश्य कर ले !
एफिडेविट बनवाना
किसी वकील के पास जाकर आपके सर्टिफिकेट में जो भी गलती है सभी जानकारी को बताएंगे जो अपने आवेदन लिखा सुधार करने के लिए उसको दिखाएंगे अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी देंगे और वकील से एफिडेविट बनवा सकते हैं जैसे कि नीचे इमेज में देख सकते हैं एफिडेविट में यह भी जानकारी बताएंगे की पुराने मार्कशीट से मैं कहीं पर भी सरकारी या गैर सरकारी जॉब्स नहीं कर रहा हूं
फैमिली रजिस्टर एवं एडमिशन रजिस्टर्ड कैसा होता है नीचे देख लीजिए ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा जारी किया गया परिवार रजिस्टर्ड कार्ड
इस तरीके से आपका डॉक्यूमेंट रेडी हो गया नीचे क्षेत्रीय कार्यालय का सूची दिया गया है जहां पर भी आपका क्षेत्रीय कार्यालय पड़ता है सूची में देख लीजिए और उसे क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर आवेदन आवेदन सहित अन्य डॉक्यूमेंट को जमा कीजिए !
क्षेत्रीय कार्यालय की सूची
समाधान पोर्टल से संबंधित विशेष जानकारी अथवा किसी समस्या के निवारण हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव/क्षेत्रीय कार्यालय से नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कार्यालय से कार्ड समय के अंतर्गत संपर्क किया जा सकता है !
विशेष जानकारियां अथवा किसी समस्या के निवारण हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर समय सीमा के अंतर्गत संपर्क किया जा सकता है
विशेष जानकारियां अथवा किसी समस्या के निवारण हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर समय सीमा के अंतर्गत संपर्क किया जा सकता है
क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज: (केवल लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, हरीमपुर, महोबा, बांद्रा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर एवं कौशांबी जनपदों के लिए) Mob : 09454457246
क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी: (केवल सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जनपदों के लिए) Mob : 09454457524
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ: (केवल आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, अंसार गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जनपदों के लिए) Mob : 09454457256
क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर: (केवल बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जनपदों के लिए) Mob : 06394717234
क्षेत्रीय कार्यालय बरेली: (केवल मुरार, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जनपदों के लिए) Mob : 0581-2576494/08218348181
जब आप अपने क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे तो वहां पर अलग-अलग जिले के काउंटर बने रहते हैं वहां के जो बाबू होंगे उनसे आप पूछ लेंगे कि मेरे जिले का काउंटर कौन सा है जिस पर आप आवेदन जमा करेंगे
किस सर्टिफिकेट को सुधार करवाने की कितना अवधि है नीचे देख सकते हैं
विभिन्न सेवाएं एवं उसके समय - सीमा
- मूल प्रमाण पत्र जारी करना - 30 दिन
- प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रतिलिपि जारी करना - 30 दिन
- मूल अंक पर जारी करना - 15 दिन
- अंक पत्र की द्वितीय प्रतिलिपि जारी करना - 15 दिन
- संशोधित प्रमाण पत्र / जन्म-तिथि में संशोधन कर जारी करना - 30 दिन
- संशोधित अंक पत्र/जन्मतिथि में संशोधन कर जारी करना - 30 दिन
- निरस्त "Cancelled" परीक्षा फल का निराकरण करना - 15 दिन
- रोके गए "Witheld" परीक्षा फल का निराकरण करना - 15 दिन
- अपूर्ण अथवा त्रुटि पूर्ण परीक्षाफल का संशोधन करना - 15 दिन
- बोर्ड की वेबसाइट पर वर्ष 2003 से वर्तमान परीक्षा से संबंधित डाटा अपडेट करना - 15 दिन
- माइग्रेशन जारी करना - 15 दिन
- विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रेषित अभिलेखों का सत्यापन "वेरिफिकेशन" - 15 दिन
- किसी भी प्रकार का शिकायत का निरस्तरण - 15 दिन
Important Link 👇
Registration
https://samadhan.upmsp.edu.in/SamadhanRegistration.aspx
Login
https://samadhan.upmsp.edu.in/Login.aspx
Check Status
https://samadhan.upmsp.edu.in/Login.aspx
Up Board Regional Office
https://upmsp.edu.in/ContactUs.aspx
समाधान सर्टिफिकेट सुधार/डुप्लीकेट
https://samadhan.upmsp.edu.in/
Offical Website Up Board
Tollfree Number :- 1800 180 5310, 1800 180 5312
सवाल-जवाब
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !