दोस्तों, बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त 2024 से शुरू कर दिया गया है सर्वे करवाने में आपको वंशावली की जरूरत पड़ती है नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए तरीके से वंशावली को कैसे मानेंगे उसके बारे में पूरी जानकारी...
दोस्तों, बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त 2024 से शुरू कर दिया गया है सर्वे करवाने में आपको वंशावली की जरूरत पड़ती है नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए तरीके से वंशावली को कैसे मानेंगे उसके बारे में पूरी जानकारी जैसे की वंशावली फॉर्म को कहां से डाउनलोड करें फॉर्म भरते समय किन-किन बातों को ध्यान रखना है वंशावली बनाने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप पोस्ट के माध्यम से एवं वीडियो के माध्यम से बताई गई है !
नए नियमों के अनुसार अब पंचायत सचिव के अनुशंसा पर वंशावली बनाने में सरपंच को पूर्ण रूप से अधिकार दिया गया है अब वंशावली के मामले में राजस्व कर्मचारी मुखिया सहित किसी भी जनप्रतिनिधियों का अनुशंसा मान्य नहीं होगा !
वंशावली बनाने से पहले समझे
- गवाह आपके परिवार का सदस्य नहीं होना चाहिए !
- अगर रैयत की मृत्यु हो चुकी है तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगाना !
- गवाह पढ़ा लिखा होना चाहिए एवं उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए !
आवेदन पत्र के साथ सलंग्न किया जाने वाला आवश्यक दस्तावेज
- वंशावली में अंकित जीवित व्यक्तियों का आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी !
- वंशावली में अंकित गवाहों के आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी !
- गवाहों वार्ड सदस्य, पंच, आंगनबाड़ी सेविका, चौकीदार एवं मुखिया के द्वारा आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर अनिवार्य !
- मृत्यु प्रमाण पत्र (जिनकी मृत्यु हो गई है उनका देना अनिवार्य) !
- वंशावली फॉर्म
वंशावली फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- नीचे दिए गए लिंक से सबसे पहले वंशावली फॉर्म को डाउनलोड करें !
- उसके बाद वंशावली फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे !
- सभी जानकारी को एक बार जांच अवश्य कर ले !
- इसके बाद आपको अपने वार्ड सदस्य, पंच, आंगनबाड़ी सेविका, चौकीदार एवं मुखिया से फार्म पर हस्ताक्षर मोहर अवश्य करवा ले !
- फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद पंचायत सचिव के पास जमा करें !
- पंचायत सचिव फॉर्म को सत्यापित करके आपको वंशावली देंगे !
vansawali form 👇
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !