Official Updates
Government SchemesVoter Card
Applications Open

Voter ID Delete Form 7 कैसे भरें, वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए

Official Portal / Govt of BiharUpdated: 18 Mar 2026
Voter ID Delete Form 7 कैसे भरें, वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए

Voter ID Delete Form 7 :Election Commission of India द्वारा जारी किया गया है एक आवदेन फॉर्मेट है जिसके माध्यम से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो, या वह किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गया हो, या उसका नाम गलत तरीके से वोट...


Voter ID Delete Form 7 :Election Commission of India द्वारा जारी किया गया है एक आवदेन फॉर्मेट है जिसके माध्यम से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो, या वह किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गया हो, या उसका नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट में जुड़ गया हो तो उसका नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरा जाता है !

फॉर्म 7 क्या है

मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में किसी व्यक्ति का नाम है और उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो,व्यक्ति दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हो गया हो,नाम डुप्लिकेट (दो बार) जुड़ा हो, या नाम गलत तरीके से शामिल किया गया हो ऐसी स्थिति में फॉर्म 7 भर के उनका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट करवा सकते हैं !

फॉर्म 7 कैसे भरें

Offline (ऑफलाइन) - नीचे दिए गए लिंक से फॉर्म 7 डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले ले 
Form 7 Download 👇
उसके बाद आवेदक का नाम, उस व्यक्ति का नाम जिसे हटाना है, EPIC नंबर (वोटर ID)पता, हटाने का कारण सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर के अपने BLO (Booth Level Officer) के पास जमा करें, या निर्वाचन कार्यालय में जमा करें !

आपके BLO कौन है, उनका मोबाइल नंबर कितना है नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पता करें
Know Your BLO 👇
लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने परिवार में किसी भी सदस्य के वोटर कार्ड का एपिक नंबर डालें, कैप्चा को डालकर सर्च करें फिर आपके सामने आपके दिलों का नाम और मोबाइल नंबर आ जाएगा !
फॉर्म भरने में समझने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है तो आप अपने BLO से बातचीत कर सकते हैं !

Online (ऑनलाइन) - आप फॉर्म 7 को ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं इसके लिए आप National Voters' Service Portal पर जा सकते हैं नीचे लिंक दिया गया है लिंक पर क्लिक करें 👇
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया 
  • वेबसाइट खोलें (NVSP)
  • लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
  • Deletion of name (Form 7) विकल्प चुनें
  • निम्न जानकारी भरें राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र जिस व्यक्ति का नाम हटाना है उसकी जानकारी
  • कारण (मृत्यु/शिफ्ट/अन्य)
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (जैसे:मृत्यु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ)
  • फॉर्म सबमिट करें !

फॉर्म 7 कौन भर सकता है?

फॉर्म 7 निम्न लोग भर सकते हैं
  • संबंधित व्यक्ति का परिवार का सदस्य
  • उसी क्षेत्र का कोई भी मतदाता
  • खुद वह व्यक्ति (यदि वह दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है)
👉 ध्यान दें: आवेदन करने वाला व्यक्ति उस क्षेत्र का निवासी होना चाहिए या उसे सही जानकारी होनी चाहिए !

मोबाइल ऐप से फॉर्म 7 कैसे भरें?

आप मोबाइल ऐप ECI App का उपयोग कर सकते हैं
प्रक्रिया
  • ऐप डाउनलोड करें
  • लॉगिन करें
  • Form 7 चुनें
  • जानकारी भरें
  • दस्तावेज अपलोड करें
  • सबमिट करें

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

स्थिति के अनुसार दस्तावेज बदलते हैं
  1. आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
  2. जिस व्यक्ति का वोटर कार्ड डिलीट कर रहे हैं उस व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड
  3. मृत्यु के केस में - मृत्यु प्रमाण पत्र
  4. शिफ्ट होने पर - नया एड्रेस प्रूफ
  5. गलत/डुप्लिकेट नाम - पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID आदि)
  6. गृह/मकान संख्या (House Number)
  7. Mobile Number
गृह/मकान संख्या (House Number) - नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आप अपना गृह संख्या पता कर सकते हैं

Important link


Form 7 Download
Know Your BLO
Offical Website
Thanks

सलाह (Candidate Advisory)

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

Related Updates (संबंधित अपडेट्स)

View All in Government Schemes
राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड
FORM

राशन कार्ड प्रपत्र क एवं ख फॉर्म कैसे भरे? Smart PDS Portal के नए नियम अनुसार ! जरूरी दस्तावेज & फॉर्म डाउनलोड

Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-...

1 Sep 2026
Read More
RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम
FORM

RTO Form 29, 30 क्या है ? 2026 में वाहन Transfer की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज & नियम

Form 29 30 :दोस्तों, कोई भी पुरानी गाड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर,कार या अन्य कोई वाहन अगर आप उसे बेच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि गाड़ी बेच दिए उसके बदले आप पैसा ले लिए आपका काम खत्म हो गया ऐसा बात नहीं है इसमें आपको जो गाड...

15 Aug 2026
Read More
SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब
Voter Card

SIR Form कैसे भरें, 2002 लिस्ट Print, लिस्ट में नाम नहीं, SIR से सम्बंधित सवाल-जबाब

SIR Form : दोस्तों, SIR फॉर्म जब भरते हैं तो भरने से संबंधित आपलोग के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं जो आपलोग मेरे वीडियो में कमेंट करके पूछते हैं सभी लोगों का कॉमन क्वेश्चन आता है उसी सभी सवालों का जबाब नीचे दिए गए पोस्ट...

10 Jul 2026
Read More
SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में
Voter Card

SIR Form गणना प्रपत्र ( Enumeration Form ) कैसे भरें ? 2002, 2003 & 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड ! पूरी जानकारी हिंदी में

SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार...

9 Jul 2026
Read More